होम राज्य उत्तर प्रदेश प्रधान पति की दबंगई, दलित की दीवार गिरवाकर लगवाया खड़ंजा

प्रधान पति की दबंगई, दलित की दीवार गिरवाकर लगवाया खड़ंजा

  • विरोध करने पर जानमाल की धमकी दिए जाने का आरोप

महोली (सीतापुर)। दबंग प्रधान पति ने दलित की कच्ची दीवार गिरवाकर खड़ंजा लगवा दिया। आरोप है विरोध करने पर जानमाल की धमकी भी दी गई। पीड़ित ने प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

तहसील क्षेत्र के विकासखंड पिसावां की ग्राम सभा बहुबनी के मजरा महाराजनगर निवासी देवेंद्र कुमार पुत्र जानकी ने उप जिलाधिकारी के नाम संबोधित पत्र में कहा है कि प्रधानपति जमुना प्रसाद पुत्र छत्रपाल ने उसके सहन की दीवार गिरवा दी और वहां खड़ंजा लगवाने लगा। पीड़ित के मुताबिक जब उसने ऐसा करने से मना किया तो विपक्षी व उसके साथी गाली गलौज और मारपीट पर आमादा हो गए। आरोप है कि जान माल की धमकी भी दी। पीड़ित दलित के मुताबिक विपक्षी दबंग होने से उसकी जमीन पर कब्जा भी कर सकते हैं। पीड़ित ने मामले की जांच व कार्रवाई किए जाने तथा मुकदमा दर्ज किए जाने की गुहार लगाई है। वहीं इस मामले में जब प्रधान पति जमुना प्रसाद से बात करने का प्रयास किया गया तो उनका फोन नहीं उठा। वहीं सूत्र बताते हैं कि प्रधान पति तहसील के एक अधिकारी को खुद का रिश्तेदार बताकर लोगों को अर्दब में लेने की कोशिश भी करता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here