होम राज्य उत्तर प्रदेश टीएमयू: यूपी, दिल्ली, बिहार,राजस्थान,एमपी,महाराष्ट्र के 25 स्टुडेंट्स को जॉब

टीएमयू: यूपी, दिल्ली, बिहार,राजस्थान,एमपी,महाराष्ट्र के 25 स्टुडेंट्स को जॉब

इंफोसिस में एफओईसीएस के सर्वाधिक सत्रह छात्र-छात्राएं चयनित
  • बीटेक,बीसीए, बीएससी ऑनर्स के स्टुडेंट्स ने मारी बाजी
  • चयनित इन छात्रों को कंपनियों से मिला ऑफर लेटर भी
  • कुलाधिपति बोले, ये छात्र करेंगे टीएमयू का नाम रोशन
  • प्रो. द्विवेदी ने की छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना

तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड कम्प्यूटिंग साइंसेज-एफओईसीएस के 25 छात्रों का इन्फोसिस समेत देश की जानी-मानी चार कंपनियों में चयन हुआ है। सर्वाधिक चयन इन्फोसिस में हुआ है। इसके अलावा इन्नोलैब्ज वेंचर, क्यूए इंफोटेक और आमोर आईनॉक्स में छात्रों ने जॉब पाई है। सलेक्ट होने वालों में बीटेक- सिविल, सीएस, ईसी, एमई, बीएससी ऑनर्स- सीएस, मैथ और बीसीए के छात्र-छात्राएं शामिल हैं। ये स्टुडेंट्स यूपी, बिहार, महाराष्ट्र, राजस्थान, दिल्ली और मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं। एफओईसीएस के निदेशक प्रो. राकेश कुमार द्विवेदी ने चयनित स्टुडेंट्स को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। कुलाधिपति श्री सुरेश जैन, जीवीसी श्री मनीष जैन, कुलपति प्रो. रघुवीर सिंह, एमजीबी श्री अक्षत जैन ने उम्मीद जताई, ये छात्र देश और दुनिया में न केवल यूनिवर्सिटी का नाम रोशन करेंगे बल्कि अपने अभिभावकों के सपनों में भी रंग भरेंगे।

इन्फोसिस, इन्नोलैब्ज वेंचर, क्यूए इंफोटेक और आमोर आईनॉक्स में अबीर मसरूर, आयुष कुमार, आकांक्षा भटनागर, अनुभव भारद्वाज, निमिषा जैन, मयूर विश्नोई, मुस्कान गुप्ता, माज़ उल्लाह खान, असना वहाज, मयंक जैन, आयुषी रांका, पुष्पेन सिंह चौधरी, साक्षी, सौरभ आगरकर, संचिता जैन, यश विश्नोई आदि छात्र-छात्राओं का चयन हुआ है। इनमें इन्फोसिस ने सर्वाधिक 17 स्टुडेंट्स को जॉब दिया है, जिनमें बीसीए के 08, बीएससी ऑनर्स- सीएस 07 और बीएससी ऑनर्स-मैथ के 02 छात्र हैं। इन्नोलैब्ज वेंचर में बीटेक-सिविल के 03 स्टुडेंट्स अपने करियर का श्रीगणेश करेंगे। क्यूए इंफोटेक ने बीटेक-सीएस के 03 छात्रों जबकि आमोर आईनॉक्स ने बीटेक-एमई और ईसी के 01-01 छात्र को जॉब ऑफर किया है। फाइनल ईयर के इन चयनित छात्र-छात्राओं को कंपनी की ओर से ऑफर लेटर भी मिल गए हैं। असिस्टेंट डायरेक्टर प्लेसमेंट श्री विक्रम रैना ने बताया, यह ऑनलाइन चयन प्रक्रिया चार चरणों में पूरी हुई। कोविड काल में इन छात्र-छात्राओं को जॉब ऑफर होना तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी की एक बड़ी उपलब्धि है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here