नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन (आईवीएफ) के 14वें स्थापना दिवस एवं ‘वैश्य मित्र रत्न’ सम्मान समारोह का आयोजन नई दिल्ली स्थित मावलंकर ऑडिटोरियम में भव्य रूप से किया गया। समारोह में बदायूं की सुप्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. मेघा अग्रवाल को साहित्य एवं लेखन के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय और सतत योगदान के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अर्जुन राम मेघवाल तथा विशिष्ट अतिथि वीरेंद्र गुप्ता ने डॉ. मेघा अग्रवाल को अंगवस्त्र ओढ़ाकर, स्मृति चिन्ह एवं सम्मान-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

यह सम्मान उन्हें उनकी उत्कृष्ट साहित्यिक यात्रा, समाजोन्मुख लेखन तथा हिंदी साहित्य के संवर्धन में दिए गए उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया। समारोह में देश-विदेश के विभिन्न राज्यों से आए समाजसेवी, शिक्षाविद, साहित्यकार एवं अन्य विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान विकसित भारत के निर्माण में वैश्य समाज की भूमिका और योगदान को और अधिक सशक्त बनाने की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया।

राष्ट्रीय मंच पर डॉ. मेघा अग्रवाल को मिले इस सम्मान पर बदायूं सहित वैश्य समाज में खुशी की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर विपिन अग्रवाल, अमित वैश्य, राजेश गुप्ता, सर्वेश गुप्ता, अवधेश लड्डा माहेश्वरी, संजय रस्तोगी, कुलदीप वैश्य, प्रतीश गुप्ता, अनुपम गुप्ता, सुजीत गुप्ता, अभिषेक अग्रवाल सहित अनेक लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य और निरंतर साहित्य सृजन की शुभकामनाएं दीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here