बिल्सी (बदायूं)। नगर के मोहल्ला नंबर-6 स्थित गौशाला सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में बुधवार को नवीन शैक्षिक सत्र के शुभारंभ के उपलक्ष्य में श्रद्धा एवं भक्ति के साथ सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं गणमान्य लोगों ने सहभागिता कर भगवान श्रीराम एवं संकटमोचन हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने अपनी विधायक निधि से निर्मित नवीन कक्ष का फीता काटकर लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शिक्षा और संस्कार एक-दूसरे के पूरक हैं तथा विद्यालयों में धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों से विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों का विकास होता है। उन्होंने कहा कि संकटमोचन श्री हनुमान जी की असीम कृपा से जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

विधायक ने विद्यालय परिवार को नवीन शैक्षिक सत्र की शुभकामनाएं देते हुए विद्यार्थियों से मन लगाकर अध्ययन करने तथा अपने माता-पिता एवं गुरुजनों का सम्मान करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य इंजीनियर ओम बाबू वार्ष्णेय, डॉ. उमेंद्र गुप्ता, लोकेश गुप्ता, राजीव मिश्रा, नरेंद्र मोहन “गरल”, विद्यालय के प्रधानाचार्य सहित दीपक चौहान, अजय प्रताप सिंह, गगन राठी, अमित वार्ष्णेय, दिनेश वार्ष्णेय, डी.डी. तथा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, विद्यालय परिवार और नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here