बिल्सी, 22 जुलाई।नगर के नैथुआ रोड स्थित साधु पन्नालाल इंटर कॉलेज में अरिहंत वृक्षारोपण समिति द्वारा मंगलवार को वृक्षारोपण व पर्यावरण गोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि SDM रिपुदमन सिंहट्री मैन प्रशांत जैन ने छात्र-छात्राओं संग पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया।

SDM श्री सिंह ने कहा कि पर्यावरण और जीवन का गहरा संबंध है, पेड़ लगाना प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है। प्रशांत जैन ने कहा कि पेड़ न केवल ऑक्सीजन देते हैं बल्कि जीवन बचाने में भी अहम भूमिका निभाते हैं

कार्यक्रम में छात्रों को पौधे वितरित किए गए। इस दौरान विष्णु असावा, सुशांत असावा, रजनीश यादव, केशव वार्ष्णेय, देव ठाकुर, मुदित असावा, ग्रीश शर्मा आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here