बदायूँ – दातागंज.भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री (ब्रज क्षेत्र) व दातागंज नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने प्रदेशवासियों व नगर वासियों को होली की शुभकामनाएं दी हैं। क्षेत्रीय मंत्री ने कहा कि होली का पर्व सभी के जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली के रंग लेकर आये,हर्ष और उल्लास के रंगों से भरपूर होली का पर्व आपसी मतभेदों और कटुता को भुलाकर एक दूसरे के प्रति प्रेमभाव और सहयोग को प्रोत्साहित करने वाला पर्व है। गुप्ता ने सभी से कोरोना के प्रति जागरूकता एवं सतर्क रहकर सभी सावधानियों के साथ होली मनाने की अपील।
अपने शुभकामना संदेश में राजीव गुप्ता ने कहा कि होली रंग और उल्लास का त्योहार होने के साथ ही हमारी समृद्ध संस्कृति और परंपरा का प्रतीक है। हर्षोल्लास के वातावरण में मनाया जाने वाला यह पर्व सामाजिक समरसता तथा एकता की भावना को सुदृढ़ करता है। भगवान से यही मंगल कामना है कि रंगों का यह त्योहार प्रदेश में समृद्धि और उन्नति का रंग लेकर आए और जनता में स्नेह, सद्भाव और भाईचारा बना रहे। अपने संदेश में उन्होंने सभी से कोरोना को लेकर भारत सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का अनुपालन करने की भी अपील की है।


























