होम राज्य उत्तर प्रदेश कुंथुनाथ, प्रेम प्रकाश,आदिनाथ कॉलेजों में बेटियों को सौंपी प्राचार्या की कमान टीएमयू...

कुंथुनाथ, प्रेम प्रकाश,आदिनाथ कॉलेजों में बेटियों को सौंपी प्राचार्या की कमान टीएमयू के इन कॉलेजों में विश्व महिला दिवस पर जगाई आत्मविश्वास की अलख

तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी की ओर से संचालित तीर्थंकर कुंथुनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन, श्री प्रेम प्रकाश मेमोरियल कॉलेज और आदिनाथ कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में एक दिन के लिए बेटियों को प्राचार्या की कमान सौंपी गई ताकि मिशन शक्ति के तहत विश्व महिला दिवस पर इन छात्राओं में आत्मविश्वास, आत्मनिर्भरता और शिक्षण के प्रति अनुशासन कायम किया जा सके। तीर्थंकर कुंथुनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन में इति जैन, श्री प्रेम प्रकाश मेमोरियल कॉलेज में बीए बीएड की टॉपर ऋतु चौधरी जबकि आदिनाथ कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में बीएलईडी की छात्रा दिग्दर्शिका यादव को अपने-अपने कॉलेजों में प्राचार्या का चार्ज दिया गया। इस मौके पर निदेशक छात्र कल्याण प्रो. एमपी सिंह बोले, महिलाएं हमेशा मां दुर्गा, मां लक्ष्मी, मां सरस्वती की मानिंद सम्मानीया, पूज्यनीया और आदरणीया हैं। आज के युग में नारी का योगदान अतुलनीय है। तीर्थंकर कुंथुनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन के प्राचार्य डॉ. विनोद जैन, श्री प्रेम प्रकाश मेमोरियल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अशोक लखेरा और आदिनाथ कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन के प्राचार्य श्री रत्नेश जैन के संग-संग छात्र-छात्राएं और फैकल्टी मौजूद रहीं। प्राचार्या बनीं इन छात्राओं ने करीब पांच घंटे के कार्यकाल में कक्षाओं का निरीक्षण, छात्र-छात्राओं से संवाद, टीचर्स से उनकी कक्षाओं, सब्जेक्ट्स के अलावा उनकी दिक्कतें भी पूछीं। अंत में इन छात्राओं ने इन पलों को अनमोल बताते हुए भविष्य में प्रिंसिपल बनने का संकल्प दोहराया। उल्लेखनीय है, बीएड की अंतिम सेमेस्टर की छात्रा मिस शीतल वर्मा ने भी प्रिंसिपल पद की बखूबी जिम्मेदारी निभाई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here