होम राज्य उत्तर प्रदेश बैंक ऑफ बड़ौदा बदायूँ ने धूम धाम से मनाया Womens Day,महिला स्टाफ...

बैंक ऑफ बड़ौदा बदायूँ ने धूम धाम से मनाया Womens Day,महिला स्टाफ को दी गई पार्टी

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बैंक ऑफ बड़ौदा बदायूँ हलवाई चौक ब्रांच की ओर से चीफ मैनेजर सैय्यद यूसुफ अली की अध्यक्षता में समारोह आयोजित हुआ।चीफ मैनेजर सैय्यद यूसुफ अली की ओर से सभी बैंक कर्मियों को महिला दिवस पर बधाई देते हुए कहा कि महिलाओं के लिए यह दिन विशेष महत्व रखता है क्योंकि आज महिलाएं भी पुरूषों के बराबर समाज व परिवार को अपनी सेवाएं दे रही है। इसलिए हम सभी को महिला वर्ग का पूरा ध्यान व सम्मान करना चाहिए। उन्होंने सभी महिला कर्मियों को उपहार दिए।इस मौके पर नवादा मैनेजर रवि पाल ने कहा कि आज महिला आजाद है और वो अपने लक्ष्य पर केंद्रित हाेकर अपने हर सपने को पूरा करने में सक्षम है। उन्होंने सभी महिलाओ को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।वहीं नेकपुर बैंक मैनेजर आशा ने भी सभी महिला साथियों को महिला दिवस की बधाई दी और कहा कि आज जिंदगी के हर सफर में महिला पुरूषों के बराबर काम कर रही है और आगे बढ़ रही है।

इस मौके पर बैंक ऑफ बड़ौदा बदायूँ की महिला स्टाफ को शानदार पार्टी दी गई, जहां पर महिला बैंक स्टाफ निधि,ज्योति,पूजा,आशा,शिखा,को सम्मानित भी किया गया।कार्यक्रम में शैफाली,परनीता,लता, ने महिला दिवस पर अपने विचार पेश किए।इस मौके पर अजीत,सोनू,राजा,दीपक समेत समस्त स्टाफ ने सभी महिला स्टाफ को महिला दिवस की बधाई दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here