संजीब कुमार गुप्ता के अपर जिला शासकीय अधिवक्ता बनने पर जिला बार एसोसिएशन व अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद ने खुशी जताई है।
संजीव कुमार गुप्ता अपरजिला शासकीय अधिवक्ता बनाये जाने के बाद से उनके सम्मान का सिलसिला आज भी जारी रहा।एक ओर जहां जिला बार एसोसिएशन ने खुशी जताई है वहीं अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद ने कार्यक्रम आयोजित कर उनका सम्मान किया है।संजीब गुप्ता काफी लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुए हैं, वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी भी हैं।इससे पूर्व भी पार्टी के प्रमुख पदों पर रह चुके हैं।
संजीब कुमार गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि मुझे मिले इस दायित्व का श्रेय नगर विकास मंत्री महेश चंद गुप्ता जी एवं इस समय भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अशोक भारतीय सहित भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व व जनपद बदायूँ के सभी माननीय सांसदों व विधायकों एवं सभी कार्यकर्ताओं को जाता है।


























