होम राज्य उत्तर प्रदेश “बिल्सी में डेंगू से व्यापारी की मौत, क्षेत्र में बुखार से हो...

“बिल्सी में डेंगू से व्यापारी की मौत, क्षेत्र में बुखार से हो रही मौतों से लोगों मे दहशत का माहौल”

बिल्सी क्षेत्र में डेंगू और बुखार से बढ़ती मौतों ने लोगों में दहशत फैला दी है। इसी क्रम में मोहल्ला नंबर दो के निवासी और नगर के सर्राफा कारोबारी उमेश चंद माहेश्वरी (56) की डेंगू से पीड़ित होने के बाद कल दिल्ली के एक निजी अस्पताल में दुखद मृत्यु हो गई। परिवारजनों के अनुसार, उमेश चंद को 30 अक्टूबर की शाम बुखार आया था, जिसके बाद उन्हें सहसवान के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें बरेली और फिर दिल्ली ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। उनकी मृत्यु से परिवार में कोहराम मच गया।

गत शाम 4 बजे उनका शव दिल्ली से बिल्सी लाया गया, और देर शाम कछला गंगा घाट पर उनकी अंत्येष्टि की गई। उनके निधन पर पूर्व सभासद प्रभात माहेश्वरी, मुकुल मालपानी, जलज वार्ष्णेय, सुभाष माहिती, वरिष्ठ पत्रकार ललित वार्ष्णेय, अतुल वार्ष्णेय आदि ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here