होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी में दीपावली की धूम, नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में दीपोत्सव के...

बिल्सी में दीपावली की धूम, नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में दीपोत्सव के साथ जगमगाए घर

बिल्सी – प्रकाश पर्व दीपावली की खुशियाँ नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। बीती रात नगर में आतिशबाजी की धूम मची रही, और दीपों की रोशनी से हर घर जगमगाता नजर आया। 31 अक्टूबर की शुभ मुहूर्त में 90% लोगों ने दीपावली का पर्व मनाया, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में कुछ चुनिंदा लोगों ने दूसरे दिन आज दीपावली की खुशियाँ मनाई।

नगर में दीपोत्सव की धूम रही, घर-घर में पूजा के लिए दीप सजाए गए, और अटल चौक पर भी खास रौनक रही। पालिका प्रशासन ने अटल छतरी को झालरों से सजाकर रंग-बिरंगे रोशनी में नहला दिया। लेकिन वहीं, दीपावली की रात को अटल चौक पर गंदगी के ढेर और आवारा पशुओं के विचरण ने इस भव्य आयोजन पर सवाल खड़े किए।

प्राचीन शिव शक्ति भवन मंदिर में भी दीपावली के अवसर पर विशेष सजावट की गई। मंदिर परिसर को आकर्षक झालरों से सजाया गया, और श्रद्धालुओं ने नए परिधान पहनकर दीपदान किया। इस अवसर पर भक्तों ने दीप प्रज्वलित कर सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here