होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी: “श्रीमद् भागवत महापुराण कथा 20 से 27 सितम्बर तक बिल्सी में,...

बिल्सी: “श्रीमद् भागवत महापुराण कथा 20 से 27 सितम्बर तक बिल्सी में, तैयारियां जोरों पर, कलश उठाने वाली महिलाओं को महंत ने बांटी साड़ियां और श्रंगार का सामान,

बिल्सी: सिद्धपीठ श्री बालाजी धाम बिल्सी के तत्वाधान मे श्रीमद भागवत कथा की दिव्य रसवर्षा का आयोजन हर वर्ष की तरह इस साल भी विधि विधान पूर्वक किये जाने को लेकर तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। कथा के मुख्य यजमान स्वयं हनुमान जी हैं। यह आयोजन 20 सितम्बर 2024 से 27 सितम्बर 2024 तक चलेगा।

कथा की अमृतमयी रसवर्षा कथा व्यास परम पूज्य जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्री रामचन्द्राचार्य जी महाराज (श्री त्रिदण्डि देव सेवाश्रम – राधाकृष्ण मंदिर बेहटा जंगल, शाहजहाँपुर (उ.प्र.) पुष्कर (राजस्थान) और नेमीशरण) के श्रीमुख से होगी । कथा स्थल कछला बस स्टेंड स्थित ज्वाला प्रसाद जैन स्कूल, के परिसर ही रहेगा ।

विशेष जानकारी:

  • पोथी पूजन एवं कलश यात्रा: शुक्रवार, 20 सितम्बर 2024 प्रातः 07:00 बजे सिद्धपीठ श्री बालाजी धाम मोहल्ला नं. 5 से बम्बा चौराहा होते हुए कथा स्थल तक पहुंचेगी।
  • कथा का समय: प्रतिदिन अपरान्ह 01:30 बजे से सायं प्रभु तक (इच्छा तक)। कथा का लाइव प्रसारण हर बार की तरह यूट्यूब के दीक्षा भक्ति चैनल से किया जाएगा।

विशेष तथ्य:

इस कथा के मुख्य यजमान सिद्धपीठ श्री बालाजी धाम में बालरूप में विराजमान स्वयं बालाजी भगवान हैं। यजमान होने के नाते स्वयं हनुमानजी प्रतिदिन दोपहर को कथा श्रवण हेतु कथा स्थल पर पहुंचते हैं। कथा बिश्राम होने के बाद रात्रि मे हनुमानजी वापस श्री बालाजी धाम लौट जाते हैं। पूरे भारत में कहीं भी इस तरह की भागवत कथा आयोजन नहीं देखा व सुना गया जहां यजमान स्वयं हनुमानजी हों।

बताते चलें सिद्धपीठ श्री बालाजी धाम से हनुमानजी साल में दो बार मंदिर से बाहर निकलते हैं: जिसमें एक बार हनुमान जन्मोत्सव पर बहुत ही भव्य आकर्षिक शोभायात्रा के साथ नगर वासियों को दर्शन देते हुए नगर भ्रमण के लिए निकलते हैं और दूसरी बार श्रीमद भागवत कथा सुनने के लिए। इस बार भी हनुमानजी का डोला प्रतिदिन दोपहर 01:00 बजे बालाजी धाम से निकल कर कथा स्थल पहुंचेगा।

कथा के आयोजक सिद्धपीठ श्री बालाजी धाम, बिल्सी के महंत मटरूमल शर्मा ‘महाराज’ ने बालाजी धाम मे 20 सितंबर को निकलने वाली कलश मे कलश उठाने वाली 108 महिलाओं को पीतवस्त्र एवं श्रृंगार सामग्री का वितरण किया।

बालाजी धाम के प्रवक्ता चारु सोमानी ने बताया की सभी महिलाएं पीतवस्त्र धारण करके 20 सितंबर शुक्रवार को प्रातः 8:00 बजे तक़ बालाजी धाम पहुंचेंगी जहां से पोथी पूजन के बाद भव्य कलश यात्रा प्रारम्भ होगी जो मोहल्ला नंबर 5 से अटल चौक मुख्य बाजार,लोहा बाजार, बालाजी तिराहा होते हुए कछला रोड स्थित ज्वाला प्रसाद जैन स्कूल परिसर मे कथा स्थल पर पहुंच कर विश्राम करेगी।
पीतवस्त्र साड़ियां वितरण के दौरान चारु सोमानी, स्वतंत्रत राठी, पुशक़ीन माहेश्वरी,जितेंद्र वार्ष्णेय (जित्त)रंजन माहेश्वरी, सोनू शर्मा,आकाश वार्ष्णेय,गिरीश गिरी, राजेश माहेश्वरी, रोहित माहेश्वरी,मिंटू सोमानी, संदीप माहेश्वरी “दीपू”।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here