बिल्सी। देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 74वें जन्मदिन पर आज सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत गांधी पार्क, बिल्सी में स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसकी शुरुआत पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ओम प्रकाश सागर ने गाँधी पार्क मे झाडू लगाकर की, जिसके बाद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया गया।
इस अवसर पर भाजपा बरिष्ठ नेता विवेक राठी, पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश सागर, नगर अध्यक्ष गगन राठी, अमित मिश्रा, आदित्य माहेश्वरी, सूर्य प्रकाश देवल, मुनीश सागर सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

























