



बिल्सी।श्री शिव शक्ति भवन मंदिर परिसर में सोमवार की शाम बाबा महाकाल का रुद्राभिषेक एवं श्रृंगार सेवा की गई। इस अवसर पर ऋषिकेश, उत्तराखंड के संत शिरोमणि श्री श्री श्री 108 अयोध्या दास रामायण जी ने बाबा महाकाल की आरती उतारी और तत्पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। बाबा महाकाल का गणेश जी के स्वरूप में हुए श्रृंगार को देखने के लिए श्रद्धालु भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
इस मौके पर समिति के सभी सदस्यों ने संत शिरोमणि श्री अयोध्या दास रामायणी का पटका पहनाकर सम्मान किया। श्री रामायण जी ने श्रृंगार सेवा में सहयोग करने वाले छोटे-छोटे बच्चों एवं बेबाक उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए वरिष्ठ पत्रकार ललित वार्ष्णेय को भी पटका पहनाकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर श्री महाकाल सेवा समिति के सदस्य सिद्धपीठ श्री बालाजी धाम के महंत पं. मटरुमल शर्मा, ओम बाबू वार्ष्णेय, इंजीनियर नवरत्न वार्ष्णेय, सुरेश बाबू वार्ष्णेय, अनुभव वार्ष्णेय, दिनेश वार्ष्णेय, प्रफुल्ल वार्ष्णेय, तनुज वार्ष्णेय, निनकल वार्ष्णेय, सौरभ वार्ष्णेय, राहुल वार्ष्णेय, ऋतिक वार्ष्णेय, कमल देवल, नीलू वार्ष्णेय सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु महिला और पुरुष मौजूद रहे।

























