

बिल्सी/उझानी: विद्या भारती द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिरों का एक दिवसीय आचार्य अभ्यास वर्ग आज स्थानीय राजरानी सरस्वती शिशु मंदिर, उझानी में प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ वंदना सत्र के साथ हुआ, जिसमें बरेली संभाग के निरीक्षक श्री सुनील कुमार सिंह, विद्यालय के व्यवस्थापक अभिषेक जैन, अध्यक्ष डॉ. आलोक गुप्ता, श्री कमलेश जी, श्री बृजेंद्र जी और संकुल प्रमुख श्री कालिका प्रसाद गंगवार ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया।
संकुल के सभी प्रधानाचार्यों ने पुष्पार्चन कर वंदना सत्र में हिस्सा लिया। इस दौरान संभाग निरीक्षक श्री सुनील कुमार सिंह ने वर्तमान परिस्थितियों में शिशु शिक्षण की चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आज शिक्षण एक अत्यंत चुनौतीपूर्ण कार्य बन गया है, जिसे हमें एक चुनौती के रूप में स्वीकार करते हुए गंभीरता से करना होगा।
वंदना सत्र के बाद आचार्यों को हिंदी, गणित, और अंग्रेजी विषयों का प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर श्री घनश्याम सिंह, जयप्रकाश द्विवेदी, दयाराम, मनीष कुमार सिंह, सतीश गंगवार, रामसेवक शर्मा, रविंद्र कुमार, और राजेश कुमार शर्मा सहित संकुल के सभी आचार्य उपस्थित रहे।
विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रवेश कुमार ने सभी अतिथियों और उपस्थित शिक्षकों का सम्मान कर आभार व्यक्त किया।

























