होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी: कांवड़ियों पर हमले के मामले में तीन गिरफ्तार

बिल्सी: कांवड़ियों पर हमले के मामले में तीन गिरफ्तार

बिल्सी: उघैती थाना क्षेत्र के ग्राम टिटोली में बीती शाम कासगंज के कांवड़ियों के साथ हुए हमले के मामले में तीन लोगों को थाना पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। थाना अध्यक्ष राजेश कौशिक ने बताया कि टिटोली गांव से देर शाम कासगंज जिले के भरतपुर गांव के कांवड़ियों का जत्था हरिद्वार से जल लेकर वापस लौट रहा था।

बताया जाता है कि गांव के पास खड़े दो युवकों ने अचानक कांवड़ियों को पीटना शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर एसडीएम बिल्सी तथा इस्लामनगर और बिल्सी की पुलिस मौके पर पहुंच गई। उन्होंने किसी तरह कांवड़ियों को समझा-बुझाकर शांत किया और कार्यवाही का आश्वासन दिया।

कांवड़िया अतुल कुमार ने अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने आज तीन युवकों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here