होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी: पूर्व मंत्री स्व.भोलाशंकर मौर्य के प्रयासों से वाईपास पर बने रोड़वेज...

बिल्सी: पूर्व मंत्री स्व.भोलाशंकर मौर्य के प्रयासों से वाईपास पर बने रोड़वेज बस स्टेशन के जीर्णोद्धार की उठी मांग,बिल्सी से होकर गुजरने वाली रोडवेज बसों की बढ़ती संख्या के बाद लोगों का आया याद,

बिल्सी। नगर में स्वदेश केसरी की खबर के असर के बाद उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने बिल्सी से बिसौली, चन्दौसी मुरादाबाद रोड व बिल्सी कासगंज व मैनपुरी तक के लिये पीतल नगरी डिपो ने बसों का संचालन शुरू कर दिया है वहीं आज से बदायूं डिपो ने भी बिसौली से मथुरा वाया बिल्सी बस सेवा संचालित कर दी है, इसके अतिरिक्त बदायूं से दिल्ली वाया बिल्सी इस्लामनगर के लिये पहले से ही रोडवेज बसें संचालित हैं यह सभी बसें शहर के वाईपास से अंबिकापुर चौराहे से होकर गुजरती हैं, अब जब बिल्सी से हर रुट पर रोड़वेज बसों का संचालन शुरू हो गया है तब बिल्सी क्षेत्र के यात्रियों को चढ़ने उतरने के लिये एक निश्चित स्थान होना भी चाहिए,

बस स्टैंड के लिये चुनाव से पूर्व शाशन से रुपये मंजूर होने का दावा वर्तमान विधायक हरीश शाक्य द्वारा किया गया है , अगर वह बनता भी है तो उसे बनने में भी लम्बा समय लगेगा, ऐसे में तब बिल्सी क्षेत्र के प्रबुद्ध वर्ग के लोगों ने उत्तर प्रदेश परिवहन निगम विभाग बदायूँ के अधिकारियों को याद दिलाते हुए कहा है कि आपके विभाग का बिल्सी नगर के बाईपास मार्ग पर अंबियापुर चौराहे के निकट 1990 के आसपास पूर्व मंत्री स्वर्गीय भोला शंकर मौर्य के प्रयास से रोडवेज बस स्टेशन का निर्माण कराया गया था , जो परिवहन विभाग एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की उदासीनता व लापरवाही के कारण उपरोक्त बस स्टेशन पिछले 35 वर्षों से सफेद हाथी बनकर खड़ा हुआ है, वर्तमान में यह सरकारी बिल्डिंग आवारा पशुओं का आश्रय स्थल बन गयी है वहीं इसके बहार लोगों ने अपनी गाड़ियां खड़ी करके कार पार्किंग की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं,

अतः क्षेत्र के प्रबुद्ध लोगों ने परिवहन विभाग के उच्च अधिकारियों से इस रोडवेज बस स्टेशन का जीणोद्धार करा कर स्टेशन पर कर्मचारियों की नियुक्ति की जाने की मांग की है साथ ही स्टेशन पर बिल्सी से होकर गुजरने वाली बसों के आने जाने वाले गन्तव्य स्टेशन के नाम व बिल्सी से आने जाने की समय सारणी पटिका भी लगाई जाने की मांग की गई है ताकि क्षेत्र के लोगों को बिल्सी से संचालित बसों के ठहराव एवं जाने की समय की जानकारी हो सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here