होम राज्य उत्तर प्रदेश अरिहंत वृक्षारोपण समिति के सात दिवसीय विशेष पौधारोपण अभियान का हुआ समापन।

अरिहंत वृक्षारोपण समिति के सात दिवसीय विशेष पौधारोपण अभियान का हुआ समापन।

बिल्सी।अरिहंत वृक्षारोपण समिति की स्थानीय इकाई द्वारा विशेष रूप से चलाए जा रहे सात दिवसीय पौधारोपण अभियान का आज विधिवत समापन हो गया। आज समापन के मौके पर पद्मांचल जैन मंदिर परिसर में पौधे रोपित किए गए इस अवसर पर मुरादाबाद से सपत्नी पधारे मुख्य अतिथि नरेंद्र कुमार जैन ने पर्यावरण के महत्व को समझाते हुए कहा कि आज के ग्लोबल वार्मिंग के दौर में पौधारोपण एवं उनकी देखभाल करना अत्यंत आवश्यक है उन्होंने कहा कि अधिक तापमान को बढ़ने से रोकने के लिए पेड़ों से ऑक्सीजन ही एकमात्र उपाय है।

इस अवसर पर पर्यावरण मित्र देव ठाकुर को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा जैन समाज के अध्यक्ष मृगांक जैन ने मुख्य अतिथि को भी सम्मानित किया समिति के संस्थापक प्रशांत जैन ने सभी का आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here