
बिल्सी से तहसील प्रभारी ललित वार्ष्णेय की रिपोर्ट
बदायूँ/बिल्सी । नौतपा की भीषण गर्मी की मार झेल रहे लोगों के मुंह से आह निकल रही है, क्या गरीब क्या अमीर इसके आगे सभी बेबस नज़र आ रहे हैं, इस भीषण गर्मी के चलते लोग बाजार में जाने से बच रहे हैं जिससे छोटे बड़े सभी व्यापारी ठेले खोमचे वालों का काम ठप्प पड़ा है, जिसके कारण रोजी रोटी के लाले पड़ गए हैं वहीं ठेले खोमचे चाय वालों का कच्चा माल जल्द खराब हो जाता है उससे उन्हें आमंदनी कम नुकसान ज्यादा हो रहा है,

बहीं समाज का एक तबका ऐसा भी है जिसको रोजाना मजदूरी करके ही पेट भरना रहता है इसमें राज मिस्त्री, कारपेंटर, मजदूर, पेंटर आदि जो इस भीषण गर्मी में भी तपती धूप में काम करने को मजबूर हैं जिसके कारण बड़ी मात्रा में लोग बीमार पड़ रहे हैं , इससे परेशान सभी लोग अब सूर्य भगवान से हाथ जोड़कर प्रार्थना करते हुए बस एक ही शब्द बोल रहे हैं रहम प्रभु रहम कर ।हर कोई अब ऊपर वाले से बारिश के लिए दुआ मांग रहा है
आग उगलती हुई गर्मी और कितना सितम ढायेगी इसके बारे में मौसम विभाग (आईएमडी) ने बताया कि आने वाले कुछ दिनों तक ऐसे ही गर्मी का सितम जारी रहेगा भीषण गर्मी में बच्चे और बुजुर्ग बीमारी की चपेट में ज्यादा आ रहे हैं,सभी से तेज़ धूप में न निकलने की अपील की जा रही है। उत्तर प्रदेश के पश्चिमी इलाकों में 29 में तक भीषण गर्मी जारी रहेगी भीषण गर्मी के साथ हीट स्ट्रोक का असर रहेगा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है भीषण गर्मी के चलते बाजारों में सन्नाटा छाया हुआ है शाम 5:00 बजे के बाद कुछ चहल-पहल दिखाई देती है

























