होम राज्य उत्तर प्रदेश लॉर्ड कृष्णा प्ले स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया “मदर्स डे”

लॉर्ड कृष्णा प्ले स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया “मदर्स डे”

बदायूं। जनपद के लॉर्ड कृष्णा प्ले स्कूल में आज मदर्स डे बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया इस अवसर पर संस्थापक वेदव्रत त्रिवेदी , निर्देशिका श्रीमती छवि त्रिवेदी तथा प्रधानाचार्य श्रीमती महिमा राघव उपस्थिति रहीl कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती पूजन से किया गया इस अवसर पर बच्चों ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किये बच्चों ने नृत्य ,खेल तथा अन्य गतिविधियो मे भी भाग लिया।

इस अवसर पर सभी बच्चों ने अपनी माता के लिए विभिन्न प्रकार के कार्ड बनाए तथा उनके सम्मान में उन्होंने नृत्य भी प्रस्तुत किया।इस अवसर पर सभी शिक्षकों का सहयोग भी सराहनीय रहा।कार्यक्रम के अंत में संस्थापक वेदव्रत त्रिवेदी ने बताया कि कोई भी दिन मां के बगैर शुरू नहीं होता है उन्होंने कहा कि मां का स्थान ईश्वर से भी बड़ा होता है तथा सभी बच्चों को बताया की हमें अपने माता-पिता का सम्मान करना चाहिए । अंत में सभी बच्चों को चॉकलेट तथा टॉफी देकर कार्यक्रम का समापन किया गया l

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here