बदायूँ।उझानी का नाम देश दुनिया मे रोशन करने वाले वरिष्ठ कवि एवं साहित्यकार श्री टिल्लन वर्मा का आज ह्रदय गति रुकने से निधन हो गया है। उनके निधन से बदायूँ सहित साहित्य प्रेमियों में शोक की लहर है। उनका अंतिम संस्कार आज शाम ६ बजे कछला गंगा घाट पर होगा यह जानकारी उनके पुत्र दिवाकर वर्मा ने दी है।
स्वदेश केसरी परिवार उनके निधन पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए ईस्वर से उनकी आत्मा को अपने चरणों मे स्थान देने की कामना करता है।साथ ही उनके परिजनों को इस महान दुःख को सहने की हिम्मत देने की कामना करता है।ॐ शान्ति

























