होम राज्य उत्तर प्रदेश लापता किसान का खेत में शव मिलने से ग्रामीणों में सनसनी, पुलिस...

लापता किसान का खेत में शव मिलने से ग्रामीणों में सनसनी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी,

बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र से तीन दिन पहले हुए लापता किसान का शव आज गांव के पास के एक खेत से मिलने पर ग्रामीणों में सनसनी फैल गई है। जीड क्षीड हालत में किसान का शव मिलने से गांव में हड़कंप बच गया है। पुलिस ने मौक़े पर पहुंच कर शव का पंचनामा भर के पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

ज्ञात रहे की कोतवाली क्षेत्र के ग्राम फतेह नगला निवासी बृजपाल 55 पुत्र सीताराम 9 तारीख दोपहर 12:00 बजे खेत पर मक्का की रखवाली करने की बात कहकर घर से निकला था लेकिन देर रात तक घर वापस न पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन उसका कोई अता-पता नहीं चल सका अगले दिन उसके भाई कुमर पाल ने थाना पुलिस को उसकी गुमशुदा की तहरीर थाने में दी। आज सुबह उसका क्षत विक्षत शव गांव के निकट एक खेत पर पड़ा मिला है, जिसके बाद से घर मे कोहराम मच गया।वहीं पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here