







बिल्सी विधानसभा क्षेत्र के कई ग्रामीण इलाकों में अपनी मांगों को लेकर ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार किया है कोतवाली क्षेत्र उझानी के गांव हजरतगंज में ग्रामीणों ने नाला नहीं तो वोट नहीं को लेकर मतदान का बहिष्कार किया है। सुबह 11:00 तक किसी ग्रामीण ने वोट नहीं डाला बहिष्कार की सूचना पर बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने नाला निर्माण चुनाव खत्म हो जाने के तुरंत बाद कराई जाने के आश्वासन दिए जाने के बावजूद ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े रहे गौर रहे की लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो जाने के बाद हजरतगंज के ग्रामीणों ने नाला निर्माण कराए जाने को लेकर चुनाव का बहिष्कार किए जाने की घोषणा की थी जिसको स्वदेश केसरी ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था जिसके बाद तहसील प्रशासन ने पंपिंग सेट के जरिए पानी का निकास कराई जाने का आश्वासन दिया था तथा तहसील टीम भी मौका मुआना करने गांव पहुंची थी, इधर सड़क निर्माण को लेकर सहसवान विकासखंड के सहसवान विधानसभा के गांव बसंतपुर एवं बिल्सी विधानसभा के ग्राम सुकटिया एवं हरनाम नगला के ग्रामीणों द्वारा मतदान का बहिष्कार किए जाने के समाचार हैं सुकटिया बूथ नंबर 150 पर ग्रामीणों ने चुनाव का बहिष्कार किया है सूचना पर जिलाधिकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गांव पहुंच गए हैं समाचार लिखे जाने तक दोपहर 11:00 बजे तक बहिष्कार जारी था।
जिले के सहसवान विधानसभा क्षेत्र की खंडवा ग्राम पंचायत के बसंत नगर मुजरे में 700 मतदाता हैं। मतदाताओं का कहना है कि बसंत नगर से करिया मऊ तक सड़क नहीं बन पाई है। 2022 में भी इसकी उन्होंने मांग उठाई थी। सड़क न बनने की वजह से लोगों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया। यहां दोपहर 12:30 बजे उप जिला अधिकारी बातचीत करने पहुंचे। ग्रामीणों ने उनके आग्रह को भी ठुकरा दिया और मतदान बहिष्कार पर अभी तक अड़े हुए हैं। मतदान केंद्र सूना पड़ा है।

























