होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी: वार्ड नंबर 14 में 3 दिन पूर्व विद्युत पोल टूट कर...

बिल्सी: वार्ड नंबर 14 में 3 दिन पूर्व विद्युत पोल टूट कर गिर जाने कारण बिजली आपूर्ति ठप्प,विभाग कर रहा धरना प्रदर्शन का इंतज़ार ?

बिल्सी।नगर के मोहल्ला साहिबगंज के वार्ड नंबर 14 में 3 दिन पूर्व विद्युत पोल टूट कर गिर गया है जिसके कारण 3 दिन से मोहल्ले में बिजली आपूर्ति ठप्प पड़ी है।बिजली घर सूचना देने के बाद भी विभाग ने कोई सुध नहीं ली है । उधर से गुजरने वाले लोग टूटे विद्युत पोल के नीचे से गुजरने को मजबूर हैं। बहीं इसके चलते कोई दो पहिया वाहन तक नहीं निकल पा रहभ है। लोग रात के अँधेरव में इससे टकराकर घायल हो रहे हैं।विभागीय लापरवाही के चलते मोहल्ले वासी 3 दिन से अंधेरे में रहने को मजबूर हैं वहीँ रमज़ान चल रहे हैं व होली का त्यौहार नज़दीक है घरोँ में सफाई व्यवस्था चल रही है जिसके कारण पानी की किल्लत बनी हुई है लोग खाने व ,नहाने के लिये पानी भी भर भर के लाने को मजबूर हैं। लगता है विभाग की नींद जब तक तक लोग सड़कों पर उतरकर या बिजली घर का घेराव कर विरोध न जताएं। मोहल्ला वासी सूरजपाल जरगद मुकुट सिंह ने बताया की 15 मार्च को कोई ट्रैक्टर चालक पोल में टक्कर मार गया था जिससे विद्युत पोल टूट कर नीचे गिर गया जिससे मोहल्ले में आवागमन भी बाधित हो गया है।लोगों ने विद्युत विभाग को लिखित शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई है बिजली नहीं आने से घरोँ पानी की किल्लत हो गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here