होम राज्य BS Yediyurappa Sexual Harassment Case Update; Karnataka Ex-CM | BJP | कर्नाटक...

BS Yediyurappa Sexual Harassment Case Update; Karnataka Ex-CM | BJP | कर्नाटक के पूर्व CM येदियुरप्पा के खिलाफ पॉक्सो का केस: नाबालिग की मां का आरोप- येदियुरप्पा ने कमरे में खींच लिया; रेप केस में मदद मांगने गई थी

बेंगलुरु3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
81 साल के बीएस येदियुरप्पा कर्नाटक के 19वें मुख्यमंत्री रहे। - Dainik Bhaskar

81 साल के बीएस येदियुरप्पा कर्नाटक के 19वें मुख्यमंत्री रहे।

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और सीनियर BJP नेता बीएस येदियुरप्पा पर पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत FIR दर्ज हुई है। पूर्व सीएम के खिलाफ एक नाबालिग लड़की से मारपीट के आरोप में FIR दर्ज की गई है। मामला 2 फरवरी को बेंगलुरु का है। लोकल पुलिस स्टेशन में FIR की गई है।

17 साल की पीड़ित की शिकायत के आधार पर बेंगलुरु के सदाशिवनगर पुलिस स्टेशन में बीएस येदियुरप्पा के खिलाफ POCSO और 354 (A) के तहत मामला दर्ज किया है।

आरोप- मदद मांगने गई थी, येदि ने जबरदस्ती की
FIR के मुताबिक पीड़ित लड़की 2 फरवरी को मदद मांगने गई तो उसका यौन उत्पीड़न हुआ। पीड़ित अपने साथ हुए एक और यौन उत्पीड़न केस के लिए मदद मांगने गई थी। तभी येदियुरप्पा ने पीड़ित को एक कमरे के अंदर खींचकर उसका यौन उत्पीड़न किया। जब पीड़िता कमरे से बाहर भागी तो उसने अपनी मां से कथित मारपीट के बारे में बताया।

पीड़ित की मां की शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया। हालांकि, मामला सामने आने के बाद येदियुरप्पा के ऑफिस ने कुछ दस्तावेज जारी किए हैं। इनमें बताया गया है कि FIR करने वाली महिला अब तक अलग-अलग लोगों पर 53 केस कर चुकी है।

कर्नाटक के 19वें मुख्यमंत्री रहे हैं बीएस येदियुरप्पा
बीएस येदियुरप्पा ने 2007 में सात दिनों के लिए कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 2008 से 2011 तक, मई 2018 में तीन दिनों के लिए और फिर जुलाई 2019 से जुलाई 2021 तक मुख्यमंत्री रह चुके हैं। हफ्तों चले ड्रामे और अनिश्चितता के बाद उन्होंने 2021 में इस्तीफा दे दिया था। अपने फैसले की घोषणा करते समय येदियुरप्पा ने मंच से रोते हुए कहा था कि कर्नाटक के लोगों ने उनकी सरकार पर विश्वास खो दिया है।

बीएस येदियुरप्पा ने 2007 में सात दिनों के लिए कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 2008 से 2011 तक, मई 2018 में तीन दिनों के लिए और फिर जुलाई 2019 से जुलाई 2021 तक मुख्यमंत्री रह चुके हैं। हफ्तों चले ड्रामे और अनिश्चितता के बाद उन्होंने 2021 में इस्तीफा दे दिया था। अपने फैसले की घोषणा करते समय येदियुरप्पा ने मंच से रोते हुए कहा था कि कर्नाटक के लोगों ने उनकी सरकार पर विश्वास खो दिया है।

राज्य की कांग्रेस सरकार बोली- मामला संवेदनशील है
इधर, मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने कहा कि एक महिला ने हमारे पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के खिलाफ सदाशिवनगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दी, जिसमें कहा गया कि उनकी बेटी के साथ छेड़छाड़ की गई है। इसलिए पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। जब तक हमें सच्चाई का पता नहीं चलता, हम कुछ भी उजागर नहीं कर सकते। यह बहुत संवेदनशील मामला है क्योंकि इसमें एक पूर्व मुख्यमंत्री शामिल हैं। देखते हैं रिपोर्ट क्या कहती है।

जी परमेश्वर बोले- मुझे नहीं लगता कि इसमें कोई राजनीतिक एंगल है। हम महिला को नहीं जानते। वह पुलिस के पास गई और शिकायत की। पुलिस ने उसे मना नहीं किया और मामला दर्ज कर लिया।

खबरें और भी हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here