होम राज्य उत्तर प्रदेश कन्नौज: महिला बैंक अधिकारी का शव लटका मिला – अमर उजाला हिंदी...

कन्नौज: महिला बैंक अधिकारी का शव लटका मिला – अमर उजाला हिंदी समाचार लाइव


कन्नौज: महिला बैंक अधिकारी का फंदे से लटका मिला शव

सोनिया खन्ना की फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


कन्नौज जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र में एक बैंक की महिला सहायक प्रबंधक का शव कमरे में लगे पंखे में रस्सी के फंदे से लटकता मिला। सहायक प्रबंधक के पिता ने बैंक के ही एक कर्मी पर पुत्री को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कानपुर के बिल्हौर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अरौल के खाड़ामऊ निवासी सोनिया खन्ना (26) शहर में मकरंदनगर स्थित आर्यावर्त ग्रामीण बैंक की शाखा में सहायक प्रबंधक थीं। पिता ने बताया कि पुत्री पुलिस लाइन मोड़ पर मोहल्ला काजीटोला में अब्दुल जब्बार के मकान में किराये पर रहती थी। शनिवार देर रात मकान मालिक ने फोन कर बताया कि पुत्री का शव फंदे पर लटकता मिला है। सूचना पर वह लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि पुत्री ने छह माह पहले बैंक में लॉ ऑफिसर प्रांशुल वर्मा से शादी की बात कर रखी थी, जो परिवार को भी मंजूर थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here