होम राज्य उत्तर प्रदेश अनारक्षित ट्रेनें जालंधर, बठिंडा और वाराणसी के रास्ते चलेंगी। -अमर उजाला...

अनारक्षित ट्रेनें जालंधर, बठिंडा और वाराणसी के रास्ते चलेंगी। -अमर उजाला हिंदी न्यूज़ लाइव


अनारक्षित ट्रेनें जालंधर, बठिंडा और वाराणसी के रास्ते चलेंगी।

प्रतीकात्मक तस्वीर
– फोटो : iStock

विस्तार


यात्रियों की सुविधा के लिए जालंधर कैंट-वाराणसी और बठिंडा-वाराणसी के बीच वाया लखनऊ दो अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। जालंधर कैंट से वाराणसी वाया लखनऊ ट्रेन 21 को चलेगी। वापसी में वाराणसी से यह ट्रेन 25 फरवरी को चलाई जाएगी। ऐसे ही बठिंडा से वाराणसी वाया लखनऊ 22 फरवरी व वाराणसी-बठिंडा एक्सप्रेस 26 फरवरी को चलेगी।

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि 04664 जालंधर कैंट-वाराणसी अनारक्षित स्पेशल 21 फरवरी को जालंधर कैंट से दोपहर 3:10 बजे रवाना होगी। ट्रेन 22 को दोपहर डेढ़ बजे वाराणसी पहुंचेगी। वापसी में 04663 वाराणसी-जालंधर कैंट एक्सप्रेस 25 फरवरी को शाम सवा छह बजे वाराणसी से रवाना होगी। 26 को दोपहर 3:35 बजे यह जालंधर कैंट पहुंच जाएगी। ट्रेन लुधियाना, अंबाला कैंट जंक्शन, सहारनपुर, मुरादाबाद और लखनऊ में रुकेगी।

04530 बठिंडा-वाराणसी अनारक्षित स्पेशल 22 को बठिंडा से रात 9:05 बजे रवाना होगी। 23 को शाम पांच बजे यह ट्रेन वाराणसी पहुंचेगी। वापसी में 04529 वाराणसी-बठिंडा एक्सप्रेस 26 को वाराणसी से रात नौ बजे रवाना होगी। ट्रेन 27 को शाम 6:10 बजे बठिंडा पहुंचेगी। ट्रेन रामपुरा फूल, बरनाला, धुरी, पटियाला, राजपुरा, अंबाला कैंट, यमुनानगर, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली और लखनऊ स्टेशन पर रुकेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here