होम राज्य Shiv Sena UBT leader son shot dead at facebook live | फेसबुक...

Shiv Sena UBT leader son shot dead at facebook live | फेसबुक लाइव में गोली मारकर हत्या, फिर खुदकुशी: हमलावर ने उद्धव गुट के नेता के बेटे को लाइव चैट पर बुलाया और कर दिया फायर

मुंबई8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
मृतक अभिषेक घोषालकर पर फेसबुक लाइव खत्म होने के बाद गोली चलाई गई। - Dainik Bhaskar

मृतक अभिषेक घोषालकर पर फेसबुक लाइव खत्म होने के बाद गोली चलाई गई।

मुंबई में उद्धव गुट के नेता और पूर्व विधायक विनोद घोषालकर के बेटे अभिषेक घोषालकर की गोली मार कर हत्या कर दी गई। अभिषेक पर गोली मारी गई, उस वक्त वे फेसबुक लाइव चैट में चर्चा कर रहे थे।

अभिषेक पर गोली मारने वाला मॉरिस था। अभिषेक पर फायरिंग के बाद उसने खुद को भी 4 गोली मारीं। इस घटना में अभिषेक घोषालकर और आरोपी मॉरिस दोनों की मौत हो गई है।

आरोपी मॉरिस ने अभिषेक को गोली मारने के बाद सुसाइड कर लिया।

आरोपी मॉरिस ने अभिषेक को गोली मारने के बाद सुसाइड कर लिया।

आरोपी मृतक मॉरिस भाई के नाम से मशहूर था। वीडियो में दिखाई दे रहा शख्स ही मॉरिस है। उसने पहले फेसबुक लाइव के बहाने अभिषेक घोषालकर को ऑफिस बुलाया और बाद में उस पर गोली चला दी।

हत्या की वजह पता नहीं चल सकी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस घटना की वजह पता नहीं चल सकी है। रिपोर्ट्स में यह कहा जा रहा है कि दोनों में कुछ मनमुटाव था। हालांकि हाल ही में दोनों के बीच समझौता हो गया था।मॉरिस ने घोषालकर को अपने ऑफिस में बुलाया था, जिसका वेबकास्ट फेसबुक पर किया जा रहा था।

पिछले हफ्ते थाने में हुई थी शिवसेना नेता की हत्या

यह घटना थाने में लगे CCTV में रिकॉर्ड हो गई थी।

यह घटना थाने में लगे CCTV में रिकॉर्ड हो गई थी।

ऐसी ही एक घटना पिछले हफ्ते महाराष्ट्र के उल्हासनगर में हुई थी। जहां जमीन विवाद के चलते BJP विधायक गणपत गायकवाड़ और उनके एक साथी ने शिंदे गुट के नेता महेश गायकवाड़ को पुलिस स्टेशन के अंदर गोली मार दी थी। दोनों एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत करने के लिए 2 फरवरी की रात करीब 10 बजे हिल लाइन पुलिस स्टेशन पहुंचे थे।

आरोपी BJP विधायक समेत 3 फरवरी को तीन लोगों को गिरफ्तारी हुई। इन्हें उल्हासनगर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की ज्यूडीशियल कस्टडी में भेज दिया गया। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here