बिल्सी।आज दिनांक 31 जनवरी, 2024 को नगर पालिका परिषद, बिल्सी की स्थायी सफाई कर्मचारी श्रीमती हसमुखी का कार्यकाल पूर्ण होने पर नगर पालिका द्वारा विदाई समारोह आयोजित कर भावभीनी विदाई दी गई,
कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्ति कर्मचारी को पालिका अध्यक्ष श्रीमती ज्ञान देवी सागर व अधिशासी अधिकारी डॉ0 शैलेन्द्र कुमार सिंह द्वारा फूल-माला एव सॉल पहना कर भावभिनी विदाई दी गयी। अध्यक्ष द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारी को इस मौके पर अर्जित अवकाश नकदी करण का भी चेक सौंपा गया। इस मौके पर अध्यक्ष श्रीमती ज्ञान देवी सागर सहित अध्यक्ष पति श्री ओमप्रकाश सागर, वरिष्ठ लिपिक श्री राजीव शर्मा, लिपिक श्री युघिष्ठिर सिंह, श्री निशांत वार्ष्णेय ,तेजस्वी सागर, मुनीश सागर, रिंकू सागर, अर्जुन कश्यप, अखिलेश व सेवा निवृत्ति कर्मचारी के परिवारजन उपस्थित रहें।

























