होम राज्य उत्तर प्रदेश कवि सर्वेश अस्थाना की संस्था खिलौना बैंक और सर्च फाउंडेशन ने जिला...

कवि सर्वेश अस्थाना की संस्था खिलौना बैंक और सर्च फाउंडेशन ने जिला कारागार में महिला बंदियों के बच्चों और बाल गृह के बच्चों को बांटे गरम कपडे और खाने का सामान,

बदायूं । आज खिलौना बैंक और सर्च फाउंडेशन के संस्थापक प्रख्यात कवि सर्वेश अस्थाना एवं बदायूँ के कवि अक्षत अशेष के साथ जिला कारागार के महिला बंदियों एवं बाल शिशु गृह के छोटे बच्चों को उनके जरूरत की वस्तुएँ गरम ऊनी कपडों के सैट, बिस्कुट, चिप्स टाफी,


उपलब्ध कराई गई। इस दौरान बच्चों को गोद मे खिलाकर उनके साथ समय बिताया। संस्था के सदस्यों ने कहा कि आगे भी इसी तरह बच्चों को उनकी उपयोगी वस्तुएँ दी जाती रहेंगी। इस अवसर पर डा. अक्षत अशेष ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि समाजसेविओं को जब भी सम्भव हो इन बच्चों के लिए सहयोग के लिये आगे आना चाहिए। ये बच्चे आपके इंतजार में हैं इस उम्मीद के साथ कि आप नया साल, होली, दीवाली उनके साथ भी मनायें।इस दौरान कवि सर्वेश अस्थान ने वहां महिला कैदियों के बच्चों के बारे में बहुत सी जानकारी ली।

इस अवसर पर जिला कारागार अधीक्षक विनय कुमार, जेलर रणविजय सिंह, पार्वती आर्य कन्या इंटर कालेज के प्रबंधक अमोल शर्मा, बाल गृह के संयोजक अनूप स्क्सेना, अध्यक्ष रमाकांत तिवारी, नरेश शंखधार का विशेष सहयोग रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here