बिल्सी। अरिहंत वृक्षारोपण समिति की ओर से कड़ी ठंड से बचने के लिए जरूरतमंद लोगों को कंबलो का वितरण किया गया।नगर पालिका बिल्सी चैयरमैन के सहावगंज स्थित कैम्प कार्यालय पर आयोजित इस कंबल वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ न.पा. की अध्यक्ष ज्ञानदेवी सागर ने किया समिति के जिलाध्यक्ष अनुज शर्मा ने बताया कि समिति हमेशा जरूरतमंद व असहाय लोगों की सेवा में तत्पर है।
भीषण ठंड के मौसम में गरीब व असहाय की परेशानी को देखते हुए उन्हें समय पर मदद पहुचाने का प्रयास हमारी संस्था का रहता है । कंवल पाकर जरूरत मंद लोग खुशी से खिल उठे। अरिहंत वृक्षारोपण समिति के संस्थापक प्रशांत जैन ने कहा कि इस समय ठंड अधिक पड़ रही है जिसके चलते जरूरतमंद लोगों को ठंड से बचने के लिए समिति की ओर से कंबलो को वितरित किया जा रहा है यह अभियान आगे भी जारी रहेगा इस मौके पर चेयरमैन ने कहा कि अरिहंत वृक्षारोपण समिति का यह सराहनीय कार्य है इसके लिये पूरी समिति वधाई की पात्र है उन्होंने कहाकि इनके सभी कार्यक्रम जनहित व जरूरत मन्दों की मदद के लिये होते हैं इसके लिए जिलाध्यक्ष अनुज शर्मा वधाई के पात्र हैं।
इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष पीयूष वार्ष्णेय,अनुज वार्ष्णेय,सौरभ वार्ष्णेय,गौरव वार्ष्णेय, देवेश सागर,मृगांक जैन उर्फ टीटू जैन, सभासद शाहनवाज अल्वी, नईम आजाद आदि मौजूद रहे




















