राहुल पाठक – जिला संवाददाता बदायूँ
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शुक्रवार को ब्लाक कादरचौक में ब्लाक 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे और जीवन भर साथ निभाने का वचन दिया। शेखुपुर विधायक ने सभी जोड़ो को उपहार भेंट किए, व वर वधू को सुभकामनाओं के साथ आर्शीवाद दिया। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख कौशल का बिशेष सहयोग रहा।
ब्लॉक सभागार में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत विकासखंड क्षेत्र के 9 जोड़ों ने एक दूसरे के वैवाहिक बंधन में बंधकर सात फेरे लिए। कार्यक्रम की शुरुआत के पहले स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दूल्हा दुल्हन सहित सभी लोगों को सैनिटाइजेशन व मास्क वितरित किए। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप इस मौके पर राजू मौर्य, समेत सेकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे































