होम राज्य उत्तर प्रदेश ऑनर किलिंग की घटना के आरोपियो के विरूद्ध कठोर कार्यवाही के दिये...

ऑनर किलिंग की घटना के आरोपियो के विरूद्ध कठोर कार्यवाही के दिये निर्देश

तहसील प्रभारी-ललित वार्ष्णेय

बदायूँ।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, डॉ.ओपी सिंह द्वारा थाना बिल्सी क्षेत्रांतर्गत ग्राम परौली में ऑनर किलिंग की घटना के संबंध में घटना स्थल का निरीक्षण कर आस-पास के लोगो से घटना के संबंध मे जानकारी जुटाई गयी। घटना मे संलिप्त आरोपियो के विरूद्ध कठोर कार्यवाही करने हेतु संबंधित पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया गया है।सचिन के परिवार की शिकायत पर लड़की के पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है,

बता दें सनसनीखेज वारदात बदायूं के बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव परौली में आज यानि की मंगलवार सुबह के लगभग साढ़े चार बजे की है. ऑनर किलिंग की इस वारदात से सनसनी मच गई है, प्रेमिका के पिता और उसके परिजनों ने प्रेमी- प्रेमिका को आज यानि की मंगलवार की सुबह मिलते देख लिया इसी से आग बबूला लड़की के पिता ने दोनों प्रेमी-प्रेमिका को फावड़े से काटकर मौत के घाट उतार दिया. दोंनो को मौत के घाट उतारने के बाद लड़की का पिता कोतवाली बिल्सी जा पहुंचा और खुद को सरेंडर कर दिया. दोंनो मृतक प्रेमी अलग अलग जाति के बताए जा रहे है सचिन धुना जाति वहीं नीतू कोरी जाति के बताये जा रहे हैं इसी के चलते दोनों पक्षों में तनातनी थी.लड़के के परिजनों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ ऑनर किलिंग का मामला दर्ज कर पुलिस ने आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है. 

पुलिस ने दोंनो प्रेमी जोड़ों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया वही बदायूं SSP डाॅ.ओमप्रकाश सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है. प्रेमी के परिजनों की तहरीर पर लड़की पक्ष पर मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी गई है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here