होम राज्य उत्तर प्रदेश नवागत सीओ सुशील कुमार सिंह ने संभाला चार्ज,पहले तैनात रहे सीओ चंदपाल...

नवागत सीओ सुशील कुमार सिंह ने संभाला चार्ज,पहले तैनात रहे सीओ चंदपाल सिंह को स्टाफ ने दी भावभीनी विदाई।


बिल्सी तहसील प्रभारी-ललित वार्ष्णेय की खबर

बिल्सी। सीतापुर जिले से स्थानांतरण होकर आएं पुलिस क्षेत्राधिकारी सुशील कुमार सिंह ने बीती रात यहां पंहुचकर अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उन्होने कहा कि शासन की मंशा के अनुरुप जनता की समस्याओं का समय पर निराकरण करना ही उनकी प्राथमिकता है। उन्होने कहा कि क्षेत्र में अपराधों को कंट्रोल करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। उन्होने कहा कि क्षेत्र में अभियान चलाकर अपराधियों को पकड़कर शीघ्र जेल भेजा जाएगा। ताकि क्षेत्र में कोई भी आपराधिक घटनाएं न होने पाएं। इस मौके पर अखिलेश कुमार चौधरी, कौशल शर्मा, मंजीत कुमार सिंह, समीक्षा, राजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। इससे पहले यहां तैनात रहे सीओ चंदपाल सिंह को स्टाफ ने भावभीनी विदाई दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here