होम राज्य उत्तर प्रदेश डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य 23 दिसंबर को बिल्सी में,तैयारी का जायजा...

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य 23 दिसंबर को बिल्सी में,तैयारी का जायजा लेने पहुंचे विधायक व प्रशासनिक अधिकारी।


अंबियापुर चौराहे पर स्थापित सम्राट अशोक की प्रतिमा का अनावरण

बिल्सी। प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य 23 दिसंबर को नगर के अंबियापुर चौराहे पर स्थापित की गई सम्राट अशोक की प्रतिमा का अनावरण करने बिल्सी पहुंचेंगे, इसी कार्यक्रम को देखते हुए आज
भाजपा विधायक हरीश शाक्य व प्रशासनिक अधिकारी उनके कार्यक्रम स्थल की तैयारी में जुट गए हैं।

एसडीएम प्रवर्धन शर्मा ने आज नगर के मुजरिया रोड पर खाली पड़ी भूमि पर उनके हेलीपैड के लिए भूमि को चिहिन्त करा दिया है।हैलीपैड से डिप्टी सीएम सबसे पहले अशोक चौक का लोकार्पण करने अंबियापुर चौराहे पहुंचेंगे इसके बाद रंजना हॉस्पिटल के सामने मैदान में एक जन सभा को भी संंबोधित करेगें।कार्यक्रम में भीड़ जुटाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों से संपर्क कर रहे है।

इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश सागर सभासद प्रखर महेश्वरी उमेश बाबू सूर्य प्रकाश देवल पूर्व नगर अध्यक्ष मोहित गुप्ता गगन राठी दीपक चौहान प्रदीप गुप्ता सभासद आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here