नई दिल्ली: टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी द्वारा संसद भवन परिसर में प्रदर्शन के दौरान उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की नकल करते समय राहुल गांधी द्वारा वीडियो बनाने को लेकर हो रही चर्चा पर आज अपना पक्ष रखा ।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि उन्होंने संसद के बाहर बैठे सांसदों का वीडियो शूट किया है जो उनके फोन पर है उन्होंने सवाल उठाया कि सांसदों को सदन से बाहर निकाले जाने पर कोई चर्चा क्यों नहीं कर रहा।
सांसदों के निलंबन के खिलाफ मंगलवार को संसद की सीढ़ियों पर विपक्ष के विरोध प्रदर्शन के दौरान तृणमूल कांग्रेस नेता कल्याण बनर्जी द्वारा धनखड़ का उपहास करने के बाद एक बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया, जिसकी सत्तारूढ़ भाजपा ने कड़ी निंदा कर रही है।
राहुल गांधी से वीडियो बनाने और भाजपा का यह दावा करने के बारे में पूछा गया कि उपराष्ट्रपति का अपमान किया गया है, तो उन्होंने कहा, “अपमान किसने और कैसे किया? सांसद वहां बैठे थे, मैंने उनका वीडियो लिया जो मेरे फोन पर है। मीडिया इसे दिखाना जारी रखता है और टिप्पणी कर रहा है।” मोदी जी टिप्पणी कर रहे हैं,पर “हमारे 150 सांसदों को बाहर कर दिया गया है इस पर किसी ने कुछ नहीं कहा है।” मीडिया में भी इसकी कोई चर्चा नहीं है,
उन्होंने कहा इसी तरह अडानी और राफेल पर कोई चर्चा नहीं है। फ्रांस ने कहा है कि जांच की अनुमति नहीं है। उस पर कोई चर्चा नहीं है, बेरोजगारी पर कोई चर्चा नहीं है।” उन्होंने कहा, ”हमारे सांसद दुखी हैं, वहां बैठकर आप उस पर चर्चा कर रहे हैं।”

























