होम राज्य उत्तर प्रदेश मैनपुरी में पिता और पुत्रियों को घर में घुस कर पीटा, वो...

मैनपुरी में पिता और पुत्रियों को घर में घुस कर पीटा, वो चिल्लाते रहे…बचाने नहीं आया कोई –

मैनपुरी में पिता और बेटियों को घर में घुसकर पीटा गया

मैनपुरी के थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव लालपुर मढ़ैया में नामजद लाेगों ने घर में घुस कर पिता पुत्रियों को लाठी डंडा से पीट कर घायल कर दिया। परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एलाऊ थाना क्षेत्र के गांव लालपुर मढ़ैया निवासी सतीश चंद्र 15 दिसंबर को घर पर पुत्री आरती और मीना के साथ बातचीत कर रहे थे। तभी रंजिश मान रहे परिवार के सुरेश चंद्र, संदेश सिंह, हरेंद्र, सुखदेव और सुशीला देवी गाली गलौज करते हुए घर में घुस आए। आते ही आरोपियों ने उसे व पुत्रियों को पीटना शुरू कर दिया। चीख पुकार सुनकर घर के बाहर ग्रामीण एकत्र हो गए। ग्रामीणों को जुटता देख हरेंद्र ने तमंचा निकाल कर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद सभी आरोपी वहां से भाग गए।

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। लेकिन कोई आरोपी पकड़ में नहीं आ सका। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया। मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here