होम राज्य उत्तर प्रदेश अंश गुप्ता बने उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के युवा जिला महामंत्री,...

अंश गुप्ता बने उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के युवा जिला महामंत्री, व्यापरियों में खुशी की लहर,अवधेश माहेश्वरी को युवा जिलाध्यक्ष की कमान,

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल जनपद बदायूं की एक बैठक का आयोजन पूर्व राज्य मंत्री/शहर विधायक महेश चंद्र गुप्ता के कार्यालय पर किया गया। बैठक का मुख्य एजेंडा सभी क्षेत्रीय कमेटियों का विस्तार करना था। इस परप्येक्ष में आज नगर की कमेटी, जिला युवा कमेटी और नगर युवा कमेटी का गठन किया गया जिसमें व्यापार मंडल के संरक्षक श्री महेश चंद्र गुप्ता जी और जिला अध्यक्ष के बी गुप्ता की संस्तुति पर जिला महामंत्री सुनील कुमार गुप्ता और जिला कोषाध्यक्ष हरि कृष्ण वर्मा ने तमाम पदाधिकारियों की घोषणा की।

इसी क्रम में
अंश गुप्ता को व्यापार मंडल का जिला महामंत्री युवा की जिम्मेदारी दी गई,अंश गुप्ता को युवा जिला महामंत्री बनाये जाने पर जनपद के तमाम व्यापरियों में खुशी की लहर है सभी ने खुशी का इज़हार जाहिर करते हुए मोबाइल व सोशल मीडिया के जरिये वधाई भेज रहे है।अंश गुप्ता इससे पूर्व भी भाजपा के तमाम घटक संघटनो में महत्वपूर्ण पदों पर विराजमान हैं।आर्य समाज के व्यापरियों ने अंश गुप्ता के महामंत्री बनने पर आतिशबाजी कर खुशी का इज़हार किया।
वहीं संगठन ने बिल्सी निवासी अवधेश माहेश्वरी लड्डा को जिला अध्यक्ष युवा की जिम्मेदारी दी है,
राहुल माहेश्वरी जिला कोषाध्यक्ष युवा
जितेंद्र साहू नगर अध्यक्ष
गगन दीप अरोरा नगर महामंत्री
नितेश वार्ष्णेय नगर कोषाध्यक्ष
राजन पटेल नगर अध्यक्ष युवा शेखर साहू नगर महामंत्री युवा अंकुश शर्मा नगर कोषाध्यक्ष युवा।
ध्रुव देव गुप्ता को जिला प्रवक्ता के पद पर नामित किया गया।
बैठक के दौरान आज के मुख्य अतिथि शहर विधायक राज्यमंत्री श्री महेश चंद्र गुप्ता जी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का पटका पहनाकर और फूल मालाओं से स्वागत किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here