होम राज्य उत्तर प्रदेश बदायूँ के अमन सिंह ने एक बार फिर जिले और परिवार का...

बदायूँ के अमन सिंह ने एक बार फिर जिले और परिवार का नाम किया रोशन – राष्ट्रीय रक्षा अकादिमी की वायुसेना शाखा में ऑफिसर कैडर पर चयन,परिवार में खुशी की लहर।

बदायूँ।राष्ट्रीय रक्षा अकादिमी की वायुसेना शाखा में ऑफिसर कैडर पर बदायूँ के होनहार लाल अमन सिंह का चयन हुआ है।

विदित हो कि अमन के पिता आशीष बदायूँ के प्रतिष्ठित व्यापारी हैं ने कहा कि अमन ने अपनी लगन व मेहनत के बल पर इस मुकाम को हासिल किया है,उन्होंने कहा कि अमन ने अपने जिले के साथ साथ मेरे परिवार का भी मान बढ़ाया है,मुझे उसकी सफलता पर गर्व है,अमन की मां अपने बेटे का वायुसेना शाखा में ऑफिसर कैडर पर चयन होने पर काफी खुश हैं, उनका कहना है मुझे पहले से विश्वास था कि मेरा बेटा एक दिन देश और परिवार का फिर नाम रोशन करेगा। अमन के बाबा (गिरीश सिंह) दादी (मुन्नी देवी) भी अपने नाती के चयन होने पर फूले नहीं समा रहे,दादी ने कहाकि आखिर नाती किसका है,अमन की बड़ी बहिन निशा जो अमन को पढ़ने व उसका लक्ष्य निर्धारित करने में मोटीवेट भी करती थीं, छोटा भाई आकाश,वो भी अपने बड़े भाई की सफलता से काफी खुश है।यूं तो अमन डिफेंस की पढ़ाई कर देश की रक्षा के साथ साथ लोगों की सेवा करना उनका सपना था जो अब साकार होने जा रहा है।

अमन सिंह शहर के प्रतिष्ठित स्कूल ब्लूमिंगडेल के छात्र रहे हैं अमन का वायुसेना में चयन होने पर स्कूल निदेशक ज्योति मेहँदीरत्ता,अध्यक्षा पम्मी मेहँदीरत्ता,मैनेजिंग हेड ईशान मेहँदीरत्ता,श्वेता मेहँदीरत्ता व प्रधानाचार्या शोभा फ़्रांसिस ने अमन को बधाई दी है।अमन की इस कामयाबी पर स्कूल के साथ साथ परिवार में खुशी का माहौल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here