बदायूं।बदायूँ के उपनगर उझानी में समाजवादी पार्टी को करारा झटका लगा है बसपा से विधायक व सरकार में मंत्री रहे विमल कृष्ण अग्रवाल और उनकी पत्नी उझानी की वर्तमान चेयरमैन पूनम अग्रवाल ने भाजपा का दामन थाम लिया है, बताते चलें विमल कृष्ण अग्रवाल ने अपने बल पर ही उझानी में सपा का झंडा मजबूती से लहराया हुआ था,यहां से उनकी पत्नी चैयरमैन हैं।विमल कृष्ण अग्रवाल को सांसद धर्मेंद्र यादव के सबसे करीबी लोगों में से थे,लेकिन पिछले विधानसभा चुनाव में सपा ने उनका टिकट काट दिया था जिससे वोह काफी आहत हो गए थे,लोगों का कहना है कि अगर सपा ने पूर्व राज्य मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने टिकट काटा नहीं होता तो इस बार बदायूँ में सपा की 4 सीटें हो सकती थीं। बदायूँ में मेडिकल कॉलेज के लिये उन्होंने अपनी काफी जमीन दी थी, विमल के भाजपा में जाने से भाजपा को जहां फायदा मिलेगा वहीं सपा के लिये यह भारी झटका साबित होगा।


विमल कृष्ण अग्रवाल औऱ उनकी पत्नी चेयरमैन नगरपालिका उझानी पूनम अग्रवाल ने लखनऊ में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण की इस मौके पर जिला प्रभारी राकेश मिश्रा अलावा एवं जिला अध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता मीडिया प्रभारी आशीष सहायक उपस्थित रहे।

























