होम राज्य उत्तर प्रदेश बितरोई में रामलीला मेले का हुआ उदघाटन,रामलीला मेला आपसी सौहार्द और भाईचारे...

बितरोई में रामलीला मेले का हुआ उदघाटन,रामलीला मेला आपसी सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक हैं-नीरज रस्तोगी जिलाध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद,

बदायूँ।उझानी ब्लॉक के कस्बे बितरोई में लगने वाले रामलीला मेले का मंगलवार देर रात विश्व हिंदू परिषद बदायूं के जिला अध्यक्ष श्री नीरज रस्तोगी ने मेले का उद्घाटन फीता काटकर शुभारंभ किया।

इस मौके पर मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष ने कहा कि रामलीला मेला आपसी सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक हैं। श्री राम मर्यादा के प्रतीक हैं। उनके आचरण से सभी को विषम परिस्थिति में मर्यादा का पालन करने की सीख मिलती है। जिला मंत्री उज्जवल गुप्ता एवं विद्रोही रामलीला कमेटी के अध्यक्ष श्री नरेश पाल सिंह ठाकुर ,रामलीला कमेटी के मंत्री श्री अंशु तोमर सहित हजारों की संख्या में उपस्थित भारी भीड़ एवं जिला उपाध्यक्ष श्री अरविंद शर्मा , श्री देवकीनंदन शर्मा , सरदार महेंद्र पाल सिंह ,जिला सेवा प्रमुख श्री नीरज कोचर , जिला मीडिया प्रभारी श्री मयूर ,जिला मठ मंदिर प्रमुख श्री राजीव जोहरी , सह जिला मंत्री श्री राजेश बाबू , गौ रक्षा संवर्धन समिति के अध्यक्ष श्री धनपाल मौर्य शिवम जोहरी मौजूद रहे |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here