होम राज्य उत्तर प्रदेश उच्च प्राथमिक विद्यालय दहेमू स्कूल में हुआ वृक्षारोपण कार्यक्रम, वृक्षों...

उच्च प्राथमिक विद्यालय दहेमू स्कूल में हुआ वृक्षारोपण कार्यक्रम, वृक्षों की देखभाल का विद्यार्थियों से लिया संकल्प,

बदायूँ|बुधवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय दहेमू परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम हुआ। महिला मोर्चा बीजेपी अध्यक्ष श्रीमती अमिता उपाध्याय महामंत्री श्रीमती करुणा सोलंकी वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती बबली शर्मा नगर अध्यक्ष जानी श्रीमती कल्पना मिश्रा एवं ग्राम प्रधान श्री अनार सिंह द्वारा वृक्षारोपण किया गया। जिसमें आम, गुलमोहर, जामुन, अशोक, नीम के वृक्ष लगाए गए।

प्रधानाध्यापक संतोष उपाध्याय ने स्कूली छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणों को वृक्षों के महत्व के बारे में जानकारी दी। अधिक वृक्ष लगाने के लिए बच्चों को प्रोत्साहित किया।
इस दौरान शिक्षक मोहम्मद जावेद सिद्दीकी श्री विजेंद्र सिंह श्री मनीष कुमार श्रीमती दुर्गा रानी और श्रीमती रेखा रानी शाक्य ग्राम प्रधान श्री अनार सिंह यादव ,तिथि गंगवार,मधुबाला आदि ने पौधे लगाये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here