शनिवार 2 जुलाई 2022 को टिथोनस इंटरनेशनल स्कूल में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डायरेक्टर श्रीमती शिल्पी बंसल जी ने दीप प्रज्वलन करके किया l प्रशिक्षक श्री नीरज सिंह ने नए बदलाव के बारे में जानकारी प्रदान की तथा सभी शिक्षकों ने नई शिक्षा नीति के बारे में संपूर्ण जानकारी प्राप्त की l उन्होंने शिक्षक-शिक्षिकाओं के सवालों के जवाब दिए।





प्रशिक्षक श्री सिंह ने बताया कि इस नीति का उद्देश्य शिक्षा संस्थानों में व्यावसायिक शिक्षा के कार्यक्रमों को बढ़ावा देना है इसका उद्देश्य स्कूली शिक्षा के सभी स्तरों पर क्रियात्मक और समान गुणवत्ता वाली शिक्षा की शुरुआत करना है । संस्था की उप प्रधानाचार्या द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया, उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्यशालाएं शिक्षा पद्धति में नया बदलाव लाएंगी। प्रधानाचार्य श्री दीपक अग्रवाल जी ने भी सभी शिक्षक शिक्षिकाओं का मार्गदर्शन किया।


























