होम राज्य उत्तर प्रदेश सिखों के पांचवें गुरु अर्जुन देव जी का शहीदी दिवस आज, गुरुद्वारा...

सिखों के पांचवें गुरु अर्जुन देव जी का शहीदी दिवस आज, गुरुद्वारा पंजाबी मोहल्ले में हुआ अखंड पाठ , लगेगा कीर्तन दरबार,बंटेगा प्रसाद व ठंडी लस्सी, कार्यक्रम समाप्ति पर बरतेगा लंगर प्रसाद।

सिखों के पांचवें गुरु गुरु अर्जन देव जी का 416 वां शहीदी दिवस आज पंजाबी मोहल्ला स्थित गुरुद्वारा में श्रद्धापूर्वक मनाया जायेगा। पिछले दो दिन से चल रहे अखंड पाठ साहिब का समापन होगा।अखंड पाठ साहिब की आज समाप्ति के बाद 9:00 बजे तक कीर्तन दरबार लगेंगे।कीर्तन समाप्ति उपरांत प्रसाद एवम ठंडी लस्सी का प्रसाद का वितरण होगा यह व्यवस्था पंजाबी चौक व रोडवेज के पास भी ठंडी लस्सी का प्रसाद वितरण किया जाएगा।शाम को 3 से 6 बजे तक गुरुद्वारा पंजाबी मोहल्ला में स्त्री सत्संग सभा की महिलाओं द्वारा दीवान लगेगा जिसकी समाप्ति उपरांत लंगर प्रसाद का आयोजन होगा।

इस संबंध में महासचिव गुरदीप सिंह ,गुरुद्वारा पंजाबी मोहल्ला बदायूं ने कहा कि गुरु अर्जन देवी जी को सिखों का सिरताज कहा जाता है। उन्होंने कहा कि बताया कि 30 मई 1606 ई को मुगल शासक जहांगीर ने गुरु अर्जन देव जी की बढ़ती लोकप्रियता व प्रचार से सिखों के खालसा पंथ का तेजी से विस्तार देख जहांगीर सहन न कर सका, जिसके कारण उसने भीषण गर्मी के दौरान याशा व सियासत कानून के तहत लोहे की गर्म तवे पर बैठाकर शहीद करने का हुक्म सुनाया।

इस दौरान गुरुजी को इस भीषण गर्मी में तपते तवे पर बैठाकर उनके शीश पर गर्म-गर्म रेत डाली गई, जिसके कारण उनका पूरा शरीर जल गया। उसके बाद गुरुजी को ठंडे पानी वाली रावी दरिया में नहाने के लिए भेजा गया जहां गुरुजी का पावन शरीर रावी में आलोक हो गया। जहां गुरुजी की ज्योति ज्योत समाया, उसी स्थान पर लाहौर में रावी नदी के किनारे गुरुद्वारा डेरा साहेब का निर्माण कराया गया, जो अब पाकिस्तान में है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here