होम राज्य उत्तर प्रदेश हास्य कवि “शरीफ भारती” अपने चुटकलों और कविताओं से कल सोनी टीवी...

हास्य कवि “शरीफ भारती” अपने चुटकलों और कविताओं से कल सोनी टीवी के शो ‘गुड नाईट इंडिया’ के दर्शकों का करेंगे लोटपोट,

ठाकुरद्वारा(मुरादाबाद) ठाकुरद्वारा का नाम पूरी दुनिया मे रोशन करने वाले नगर के हास्य व्यंग्य कवि ‘शरीफ भारती’ कल सोनी सब टीवी के प्रसिद्ध शो “गुड़ नाईट इंडिया” में अपने हास्य व्यंग्य भरे चुटकलों और कविताओं से देश दुनिया को हंसाने आ रहे हैं।
कल बुधवार रात 10.30 बजे पर देश के मशहूर चैनल सोनी सब टीवी पर अपने नए चुटकुलों ओर कविताओं के साथ “गुड़ नाईट इंडिया” नाम के इस शो में देशवासियों को लोटपोट करने आ रहे हैं, शरीफ भारती अन्य दो साथी कवियों के साथ आधे घंटे के इस कार्यक्रम में बॉलीवुड हस्तियों पर व्यंग्य का तड़का लगाएंगे,

यह एक नॉन फिक्शन शो है जो दर्शकों के बीच खुशी फैलाने के उद्देश्य से बनाया गया हैं. उनकी रात को तनावमुक्त करने की कोशिश इस शो से की गई है.एक व्यस्त दिन के बाद, सुकून के कुछ पल काफी जरुरी है. दर्शकों की इस जरुरत का ख्याल रखते हुए ही “सोनी सब टीवी” ने यह शो लॉन्च किया है 31 जनवरी से शुरू हुए इस शो ने अपने दर्शकों को खुशी और आनंद का डेली डोज से दर्शकों में धूम मचा दी है.मेकर्स का दावा है कि यह शो अपने कंटेंट के जरिये दर्शकों के चेहरे पर न सिर्फ मुस्कान ला रहा है बल्कि उन्हें इसे देखने के बाद अच्छी सी नींद भी आती होगी.

इस कार्यक्रम का संचालन, जाने-माने स्टैंड-अप परफॉर्मर अमित टंडन और मशहूर टीवी अभिनेत्री जिया शंकर द्वारा किया जा रहा है., शो में टैलेंटड हास्य कलाकार अपने हास्य चुटकुलों और कविताओं का प्रदर्शन करेंगे, जिसमें हाजिरजवाबी, हास्य और व्यंग्य का एक अच्छा मिश्रण दिखाया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here