होम राज्य उत्तर प्रदेश दातागंज विधायक राजीव सिंह की बेटी कृतिका सिंह बनेंगी महाराज तिलोई,मयंकेश्वर शरण...

दातागंज विधायक राजीव सिंह की बेटी कृतिका सिंह बनेंगी महाराज तिलोई,मयंकेश्वर शरण सिंह (राज्यमंत्री )के सुपुत्र कुवँर मृगांकेश्वर शरण सिंह की दुलहिनिया,बरीक्षा, गोदभराई व रिंग सेरेमनी रस्म अदायगी लखनऊ में हुई सम्पन्न,कार्यक्रम में वीआइपियों का लगा तांता।

लखनऊ/बदायूँ। दातागंज विधायक राजीव सिंह की पुत्री कुमारी कृतिका सिंह का विवाह तय होने के उपरांत बरीक्षा, गोदभराई व रिंग सेरेमनी कार्यक्रम ” द ऑरेनेट बैंक्वेट हाल लखनऊ” में संपन्न हुई।आपको बतादें कि कुमारी कृतिका सिंह का विवाह कुंवर मृगांकेश्वर शरण सिंह सुपुत्र महाराज तिलोई श्री मयन्केश्वर शरण सिंह जी,(राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन) के साथ तय हुआ है।

कल लखनऊ में पावन पर्व अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर सम्पन्न हुए इस कार्यक्रम में देश के तमाम वीआईपी हस्तियां शामिल हुईं, इस अवसर पर अध्यक्ष विधान परिषद मानवेंद्र सिंह , पूर्व पुलिस महानिदेशक भावेश कुमार सिंह , पूर्व ADG मनोज कुमार सिंह , परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह , विधायक कुंडा रघुराज प्रताप सिंह’राजा भईया’ , विधायक गोरखपुर विपिन सिंह , विधायक बस्ती अजय सिंह , विधायक फर्रुखाबाद नागेन्द्र सिंह राठौर , विधायक सिबाइज़पुर मानवेंद्र प्रताप सिंह , विधायक मल्लाहवा आशीष सिंह ,विधायक छर्रा रविन्द्र पाल सिंह , विधायक चरखारी ब्रज भूषण राजपूत , MLC गोरखपुर सी.पी. चंद , सांसद बस्ती श्री हरीश दिवेदी (राष्ट्रीय मंत्री भारतीय जनता पार्टी), पूर्व कमिश्नर इनकम टैक्स वी.पी. सिंह , अन्नांदेश सिंह चौहान,PCS-J सीतापुर, ADJ रामविलास सिंह , एडिशनल कमिश्नर एन.के.सिंह, ए.के. सिंह (LDB उत्तर प्रदेश), एन.के.एस.चौहान पूर्व सर्किल हेड पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड, सहित विधायक के परिजनों ने दोनों को सुभाशीष प्रदान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here