उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने जिला अध्यक्ष संजीव शर्मा के नेतृत्व मे लडी शिक्षिका के मान सम्मान की लड़ाई-
बदायूँ।विकास क्षेत्र म्याऊं के प्राथमिक विद्यालय नगरिया चिकन की प्रधानाध्यापिका श्रीमती गाजीलाा खान से गत दिवस एक महिला अभिभावक द्वारा किए गए दुर्व्यवहार की आरोपी महिला से विगत दिवस उसावा थाना प्रभारी श्री प्रकाश सिंह के समक्ष माफी मांगने के बाद सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की बात के क्रम में आज जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ महेंद्र प्रताप सिंह एवं उसावा थाना प्रभारी श्री प्रकाश सिंह एवं उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधि मंडल समेत समस्त ग्राम वासियों की मौजूदगी में प्राथमिक विद्यालय नगरिया चिकन में आरोपी महिला से सार्वजनिक रूप से माफी मंगवाई गई एवं भविष्य में इस प्रकार का दुर्व्यवहार न करने हेतु आश्वासन भी दिया।प्रधानाध्यापिका ने माफ कर गुरु होने की श्रेष्ठता का परिचय दिया।



उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष संजीव शर्मा ने ग्राम वासियों को सरकारी कर्मचारी से दुर्व्यवहार करने पर कानून के अंर्तगत लगने वाली धाराओं एवं दंड व होने वाली सजा से अवगत भी कराया, साथ ही बताया कि समाज मे सर्वोच्च उपाधि गुरुजनो को दी जाती है इसलिए हमेशा उनका मान सम्मान करना चाहिए।
इस दौरान जिला मंत्री उदयवीर सिंह यादव, म्याऊं ब्लॉक अध्यक्ष राजेश कुमार, कोषाध्यक्ष अराफात खान, प्रीति राठोर, कामिनी राठौर, आयुष भारद्वाज आदि उपस्थित रहे।

























