बदायूँ ।बदायूँ सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ट्यूबैल कालोनी अलापुर रोड स्थित दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर पर शहर के कुछ दबंगों द्वारा अवैध कब्जा किये जाने से परेशान मंदिर के पुजारी अपनी रजिस्टर्ड कमेटी के साथ एस पी सिटी से मिलकर शिकायती पत्र सौंपकर दबंगों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।
पुजारी व मन्दिर कमेटी अध्यक्ष मिलन का कहना है कि मन्दिर के पास रहने वाले रामनिवास गुप्ता निवासी मंडी समिति अलापुर रोड बदायूँ एवं शिवशंकर गुप्ता आदि निवासी हाडिल दफ्तर के सामने द्वारा मंदिर में जबरन अपना निजी अबैध दानपात्र लगाने का प्रयास किया जा रहा है जिसका मंदिर कमेटी द्वारा बार बार विरोध करने भी दबंग मानने को तैयार नहीं हैं ,दबंगों द्वारा कमेटी सदस्यों को बार बार धमकाकर उनसे बदतमीजी व अभद्र भाषा का प्रयोग किया जा रहा है।कमेटी ने SP सिटी को सौंपे शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि पिछले कई महीनों से ये लोग मंदिर में मंगलवार को आकर चढ़ावे एवं दान की धनराशि दबंगई के बल पर ले जाते हैं, इन लोगों द्वारा यह पैसा मंदिर कमेटी के रजिस्टर्ड बैंक खाते में भी जमा नही कराया जा रहा है ,पैसा ले जाने का विरोध करने पर लड़ाई झगड़े को उतारू हो जाते हैं,दबंगों द्वारा झगड़े के लिए महिलाओं को आगे कर मंदिर कमेटी से अभद्रता कराई जा रही है।
गौरतलब है कि विगत 08 अप्रैल को थानाध्यक्ष सिविल लाइन बदायूँ को इस सम्बंध में शिकायती पत्र सोंप कर दबंगई की जानकारी दी गई पर उस शिकायती पत्र पर कोई कार्यवाही नही होने ओर न ही कोई एफआईआर दर्ज किये जाने के चलते दबंगो के हौसले बुलंद हो गये है।इसी के चलते गत मंगलवार को भी दबंगों द्वारा मंदिर में आया हुआ चढ़ाबे का रुपया दबंगई के बलपर मन्दिर से ले गए,बाहुबलियों के कब्जा करने के प्रयास की शिकायत के बाद भी पुलिस व प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किए जाने से नाराज मन्दिर कमेटी ने SP सिटी से मिलकर मामले दबंगों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।एस पी सिटी द्वारा मन्दिर कमेटी से शीघ्र जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही का आश्वासन दिया है।
इस दौरान- मिलन ( अध्यक्ष मंदिर कमेटी),धीरेन्द्र उपाध्याय,राजेश,सर्वेश चंद्र गुप्ता,प्रमोद कुमार एडवोकेट,सत्य देव पटेल
प्रमोद वर्मा,रूपेश शर्मा,गौरव शर्मा,करन सागर,राजवीर सागर,अभिमन्यु सिंह आदि मौजूद रहे।

























