बदायूँ।”सबको वैक्सीन,मुफ्त वैक्सीन” दुनिया का सबसे बड़ा मुफ्त टीकाकरण अभियान के अंतर्गत आज सीएचसी कादरचौक पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में अतिथि के रूप में भाजपा के बरिष्ठ नेता व एमएलसी के छोटे भाई शारदेन्दु पाठक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में बोलते हुए श्री पाठक ने कहा कि “भारत का टीकाकरण अभियान रफ्तार पकड़ रहा है! इस प्रयास में लगे सभी लोगों को बधाई। हमारी सरकार की प्राथमिकता “सबको वैक्सीन-मुफ्त वैक्सीन की प्रतिबद्धता कायम है” । इस दौरान डीसीएफ के चेयरमैन श्री रविन्द्र पाल सिंह व बदायूँ भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष अजीत वैश्य ,ब्लॉक प्रमुख कादरचौक एवं CHC के सभी डॉक्टर व स्टाफ मौजूद रहे।

























