जिला संवाददाता: निर्भय सिंह की रिपोर्ट


आगरा। भारतीय वैश्य महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी एवं मार्गदर्शन मंडल की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को होटल एसएनजे ताज ग्रांड में राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि प्रकाश अग्रवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन विस्तार, आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति तथा वैश्य समाज की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने को लेकर विस्तृत मंथन किया गया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि प्रकाश अग्रवाल ने कहा कि भारतीय वैश्य महासभा का विशाल महाकुंभ सम्मेलन आगामी अक्टूबर 2026 में लखनऊ में आयोजित किया जाएगा, जिसकी तिथि जल्द घोषित की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस सम्मेलन के माध्यम से वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में सभी राजनीतिक दलों से वैश्य समाज को अधिक से अधिक राजनीतिक प्रतिनिधित्व देने की मांग की जाएगी, ताकि समाज की भागीदारी और सशक्त हो सके।
बैठक में संगठन विस्तार पर विशेष जोर दिया गया। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश के 100 संभावित विधानसभा प्रत्याशियों का विशेष सम्मेलन आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया।
राष्ट्रीय सचिव डॉ. संजीव कुमार वार्ष्णेय (बंटी बाबू) ने बताया कि संस्था का गठन प्रदेश के 45 जिलों में किया जा चुका है। संगठन को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से प्रदीप गुप्ता को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, डॉ. डी.एस. गुप्ता को राष्ट्रीय सचिव तथा ममता गुप्ता (कासगंज) को प्रदेश प्रभारी, महिला प्रकोष्ठ सहित विभिन्न पदों पर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
बैठक में संजीव गोयल, गीता वार्ष्णेय, कल्पना अग्रवाल, नीरज गुप्ता, संध्या अग्रवाल, पंकज गुप्ता, राजीव खंडेलवाल सहित विभिन्न राज्यों से आए पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
#टैग: #आगरा #भारतीयवैश्यमहासभा #रविप्रकाशअग्रवाल #लखनऊमहाकुंभ #वैश्यसमाज #विधानसभाचुनाव2027 #निर्भयसिंह #स्वदेशकेसरी


























